मुंबई : बिग बॉस 17 की प्रतियोगी और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा को साल के ये आखिरी दो महीने रास आ रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर ड्राइविंग कर वो खुश हैं और इसका इजहार (Mannara Chopra) उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है। प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर कार दौड़ाती नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें – रहमान और सायरा के तलाक से मोहिनी का कोई संबंध ही नहीं, वकील ने दी सफाई
Mannara Chopra – वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘सर्दियों का मौसम (विंटर वाइब्स), लंबी ड्राइव और मेरी पसंद का संगीत। इसके बाद उन्होंने चर्च में प्रवेश करने से पहले की तस्वीर शेयर की। उनके हाथों में प्रार्थना की मोमबत्तियां हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बुधवार रात 11.30 बजे। 33 वर्षीय अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ। उनका नाम बार्बी हांडा था। मन्नारा 40 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री बनने से पहले एक फैशन डिजाइनर और सहायक कोरियोग्राफर के रूप में उन्होंने काम किया था। हिप हॉप और बेली डांसिंग में वो ट्रेंड हैं।
इसे भी पढ़ें – पत्नी से अलग होने पर ए.आर. रहमान ने कहा, ‘उम्मीद थी तीस साल पूरे कर लेंगे’
साल 2014 में अभिनेत्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और तेलुगू, तमिल, हिंदी और कन्नड़ जैसी विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 की तेलुगू फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से की थी।
वहीं, अनुभव सिन्हा की ‘जिद’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। 2015 में उन्होंने दो तमिल फिल्म ‘संदामरुथम’ और ‘कावल’ के एक गाने में भी वो दिखी थीं।

