Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर
    • महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP
    • मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    • लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला
    • मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
    • दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
    • करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा
    • गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है भाजपा,सिसोदिया ने लगाया गंभीर आरोप

    केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है भाजपा,सिसोदिया ने लगाया गंभीर आरोप

    March 30, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में मुख्यमंत्री के घर पर हुए हमले को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की हत्या की कोशिश की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को हरा नहीं सकती है, इसलिए मारना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के बाहर भाजयुमो के प्रदर्शन को सिसोदिया (Manish Sisodia)  ने केजरीवाल के हत्या का प्रयास बताया और कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया।

    इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़,सिसोदिया बोले BJP के गुंडों की करतूत

    Manish Sisodia – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के घर पर हमले का दावा करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत और भाजपा की हार की वजह से बीजेपी केजरीवाल का मर्डर करना चाहती है। पुलिस जानबूझकर बीजेपी के गुंडों को सीएम केजरीवाल के आवास तक लेकर गई। उन्होंने सीएम आवास के सामने सीसीटीवी कैमरा और बैरियर तोड़ डाले।

    सिसोदिया ने कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला किया गया। उनकी हत्या कराने के लिए किया गया। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल को हाथ लगाने की कोशिश मत करो। इस तरह से हमला करके उनकी हत्या करवाने की साजिश करोगे यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा। आज भाजपा ने जिस तरह जानलेवा हमला किया है, वह इनकी हताशा का परिणाम है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”पंजाब में हार की वजह से, पंजाब में 0 सीट मिली है भाजपा को और आप की प्रचंड जीत हुई है। उससे भाजपा बौखला गई है। केजरीवाल जी को जब चुनाव में नहीं हरा पा रही है तो उनकी हत्या कराना चाहती है।

    इसे भी पढ़ें – AAP विधायक आतिशी ने कहा, कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों को नियमित करने के पक्ष में नहीं थे उपराज्यपाल

    दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता केजरीवाल के आवास पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए गए उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता बैरियर तोड़कर गेट तक पहुंच गए और उन्होंने काले रंग के गेट पर लाल पेंट कर दिया। सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किया गया है, जिसमें भाजयुमो के कार्यकर्ता गेट पर पेंट लगाते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने करीब 70 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.