नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और जंगपुरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने मगंलवार को चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सीट से एक बार फिर आप की जीत होगी। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत मंदिर दर्शन से की। उन्होंने सुबह-सुबह भगवान श्री राम और वीर बजरंगबली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया इस बार जंगपुरा से (Manish Sisodia Started Election Campaign From Jangpura) चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है। जंगपुरा सीट पर मौजूदा विधायक प्रवीण कुमार हैं।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली के मंगोलपुरी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत

Manish Sisodia Started Election Campaign From Jangpura – मीडिया से बातचीत के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मैं आज जंगपुरा विधानसभा से अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर रहा हूं। आज मेरे साथ विधायक प्रवीण कुमार के परिवार संग मेरी पत्नी सीमा सिसोदिया ने भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली चुनाव अपने दम पर लड़ेगी AAP, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं : केजरीवाल

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली को बदहाल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आप नेता मनीष सिसोदिया ने हार के डर से अपनी सीट बदलकर जंगपुरा से चुनाव लड़ने की घोषणा की, लेकिन उन्हें यहाँ भी हार का मुँह देखना पड़ेगा। दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद सूरी ने मंगलवार को कहा कि मनीष सिसोदिया ने पड़पड़गंज की जनता से दस साल तक झूठे वादे करके इलाके को बदहाली के कगार पर ला दिया। उन्हें लगा कि सीट बदलने से लोग उन्हें भूल जाएँगे, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।

Share.
Exit mobile version