मंडला मंडला में एक सनकी आशिक को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया. उसके पास से अवैध पिस्टल भी जब्त की गई है. वह अपने प्रेमप्रसंग के मामले में दहशत फैला रहा था. आरोपी के (mandala crime) खिलाफ पहले से संगीन अपराध दर्ज हैं. वह पिस्टल लेकर शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचा और दहशत फैलाई. इस दौरान उसने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें – इंदौर के मृतकों की सूची छुपाने पर सरकार को घेरा, क्या जांच कमेटी सिर्फ खानापूर्ति है?

आरोपी रामकुमार गुप्ता निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया प्रेम प्रसंग के चलते मंडला जिले के ककैया क्षेत्र पहुंचा था. आरोपी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचा. प्रेमिका के घर में घुसकर उसने पिस्टल लहराकर दहशत फैलाई. इस दौरान उसने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म भी किया. फिर उसे जबरन साथ ले जाने की धमकी देने लगा. शोरशराबा होने पर गांव के काफी लोग जमा हो गए. आरोपी के हाथ में अवैध हथियार देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें – ऊपर ट्रैफिक, नीचे मेट्रो! सांसद आलोक शर्मा ने पुराने भोपाल के लिए क्यों उठाई अंडरग्राउंड मेट्रो की मांग?

mandala crime – ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी कार से फरार हो गया. ककैया से मंडला की ओर भागते आरोपी का 112 पुलिस वाहन ने पीछा शुरू किया. भागते समय आरोपी ने अपनी कार से 112 वाहन को टक्कर मार दी और बिछियां की ओर भाग निकला. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण आरोपी की अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद बम्हनी थाना पुलिस और बंजर 112 टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

 

 

Share.
Exit mobile version