उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान अपने चरम पर है। आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्षी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां सात मार्च को मतदान होने वाला है। और 5 मार्च की शाम प्रचार अभियान रुक जाएगा। पूर्वांचल में सपा की स्थिति को मजबूत करने के लिए आज ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) अखिलेश के साथ वाराणसी में रैली और रोड शो करेंगी। इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं रालोद नेता जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें – समाजवादी सरकार बनी तो पुलिस और फौज में निकाली जाएगी भर्तियां – सपा प्रमुख
Mamta Banerjee – वाराणसी में रिंग रोड किनारे ऐढ़े में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो होगा। ऐढ़े गांव में होने वाली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखिलेश सुबह 10 बजे निजी वायुयान से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से राबर्ट्सगंज सोनभद्र के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिला प्रशासन ने बुधवार की रात आठ से 10 बजे तक रोड-शो की अनुमति दी है। जबकि सपा महानगर अध्यक्ष की ओर से शाम चार से रात आठ बजे के बीच इजाजत मांगी गयी थी। पार्टी ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। स्थानीय नेताओं ने सपा अध्यक्ष को अवगत कराया है।
इसे भी पढ़ें – CM योगी ने मऊ में मुख़्तार अंसारी को लेकर सपा पर साधा निशाना