सर्दियों में आने वाली सीजनल चीजों की बात करें तो मूंगफली एक बेहतरीन स्नैक्स है जो न सिर्फ फैमिली टाइम के लिए बेस्ट होता है, बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि मूंगफली प्लांट बेस्ट प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. इसी वजह से फिटनेस फ्रीक लोग पीनट बटर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन बाजार में (healthy peanut butter) मिलने वाले पीनट बटर में ऑयल से लेकर कई तरह के प्रिजर्वेटिव मिले होते हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. घर पर आप सिंपल स्टेप्स में बिना तेल के बढ़िया पीनट बटर बनाकर तैयार कर सकते हैं.
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम मूंगफली में 25.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें 8.5 ग्राम डायटरी फाइबर, 92 मिलीग्राम कैल्शियम, 4.58 मिलीग्राम आयरन, 168 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 376 मिलीग्राम फास्फोरस, 705 मिलीग्राम पोटेशियम, 3.27 मिलीग्राम जिंक, 1.14 मिलीग्राम कॉपर और 1.93 मिलीग्राम मैग्नीज भी होता है. इसके अलावा मूंगफली में बी कॉम्पलेक्स के कुछ विटामिन समेत विटामिन ई और फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं. अब जान लीजिए मूंगफली से बनने वाले बटर की रेसिपी.
healthy peanut butter – 300 ग्राम मूंगफली दाना यानी तकरीबन 2 कप, 1 चौथाई चम्मच काला नमक , 1 चम्मच मेपल सिरप या फिर शहद चाहिए होगा आप चाहे तो शहद की मात्रा टेस्ट के मुताबिक थोड़ी बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा आपको चाहिए होगा 1 चम्मच देसी घी (ये ऑप्शनल है). अब जान लीजिए पीनट बटर की रेसिपी क्या है. अगर आप 500 ग्राम मूंगफली या इससे ज्यादा ले रहे हैं तो स्वीटनर और नमक भी थोड़ा स् ज्यादा लेना चाहिए.

