जिन फिल्मों का साल 2026 में बेसब्री से इंतजार हो रहा है, उस लिस्ट में विकी कौशल की ‘लव एंड वॉर’ शामिल हैं. जी हां, इस पिक्चर में वो रणबीर कपूर के साथ मिलकर संजय लीला भंसाली के (Deepika Padukone’s cut leaf) लिए काम कर रहे हैं. साथ ही आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के चक्कर में सबसे बड़ी टेंशन विकी कौशल के लिए बनी हुई हैं, क्योंकि यहां इस फिल्म का काम पूरा नहीं हो रहा.
उधर दूसरी तरफ उन्हें जल्द ही ‘महावतार’ की शूटिंग शुरू करनी है. पहले ही इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. वैसे एक्टर का पलड़ा भारी है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ रही थी, जिसने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था. कुछ दिनों पहले जानकारी मिल रही थी कि ‘महावतार’ के लिए दीपिका पादुकोण से चर्चा हो रही है. पर लगता है कि अब कोई और ही बाजी मार गई है.
इसे भी पढ़ें – Shakti Shalini Update: एक नहीं, ‘शक्ति शालिनी’ में डबल रोल करेंगी अनीत पड्डा? सामने आया बड़ा सच!
विकी कौशल ने अपने अभिनय से हर बार साबित किया है कि क्यों वो फिल्ममेकर्स के लिए टॉप च्वाइस रहे हैं. बात फिल्म ‘उधम सिंह’ की हो या फिर ‘सैम बहादुर’ की… कुछ फिल्मों को बेस्ट का टैग पाने के लिए किसी बॉक्स ऑफिस आंकड़े की जरूरत नहीं होती. खैर, जिस एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री की जानकारी मिल रही हैं, वो भी अपने दम पर एक बड़ी BLOCKBUSTER दे चुकी हैं.
Deepika Padukone’s cut leaf – हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि डायरेक्टर अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स ने श्रद्धा कपूर को कॉन्टैक्ट किया है. पहले ही ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, अब मेकर्स चाहते हैं कि श्रद्धा कपूर ‘महावतार’ में लीड रोल निभाए. दरअसल फिल्म में विकी कौशल भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि उनके अपोजिट फीमेल लीड के लिए श्रद्धा कपूर ही उनकी पहली पसंद हैं. फिलहाल श्रद्धा कपूर से बातचीत चल रही है.

