महाराष्ट्र में कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. रायते पुल पर एक सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ईको कार में सवार 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं (horrific road accident in Maharashtra) अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
कार को मारी टक्कर
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ईको कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी. पांच सीटों वाली इस कार में 12 यात्री सवार थे. कार तेज गति से मुरबाद की ओर बढ़ रही थी. उसी समय रायते पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी कार चकनाचूर हो गई. इस वजह से यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें – नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, ‘लेडी सिंघम’ ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार
पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश की. इसके बाद सभी को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि उनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है. बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
horrific road accident in Maharashtra – शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में मरने वालों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि, इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले दो लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. साथ ही मृतकों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. टिटवाला पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है.


