आज के दौर में हर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य की होती है. महंगाई के इस जमाने में पढ़ाई-लिखाई का खर्च जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे (magic formula of LIC) देखते हुए केवल सामान्य बचत से काम चलाना मुश्किल हो सकता है. अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई होनहार बच्चों के सपने अधूरे रह जाते हैं.

क्या है यह ‘जीवन तरुण’ स्कीम?

एलआईसी की जीवन तरुण पॉलिसी को विशेष रूप से बच्चों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह एक नॉन-लिंक्ड लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है. इसका सीधा मतलब है कि इसमें आपको शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपका पैसा सुरक्षित रहता है. यह योजना बच्चों की पढ़ाई, कॉलेज की फीस या भविष्य में किसी बिजनेस की शुरुआत के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करती है.

150 रुपये की बचत कैसे बनेगी 26 लाख?

अगर आप इस योजना में प्रतिदिन मात्र 150 रुपये बचाने का संकल्प लेते हैं, तो यह राशि किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बहुत बड़ी नहीं है. गणित को समझें तो 150 रुपये रोज के हिसाब से आप महीने में 4,500 रुपये का निवेश करते हैं. साल भर में यह जमा राशि 54,000 रुपये हो जाती है.

magic formula of LIC

यदि आप यह पॉलिसी तब शुरू करते हैं जब आपका बच्चा 1 साल का है और इसे 25 साल तक जारी रखते हैं, तो पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको लगभग 26 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. इस राशि में आपका मूल सम एश्योर्ड (Sum Assured), सालाना मिलने वाला बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस भी शामिल होता है.

 

Share.
Exit mobile version