बुरहानपुर: सोमवार की शाम दिल दहला देने वाली खबर देश की राजधानी दिल्ली से आई. दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास शाम 6 बजकर 52 मिनट पर भीषण धमाका हुआ. इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं. दिल्ली में ब्लास्ट के बाद देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी (Madhya Pradesh on high alert) किया गया है. राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, इंदौर सहित कई जिलों में पुलिस ने देर रात तक चेकिंग की.
इसे भी पढ़ें – इंदौर स्टेशन पर ‘सुरक्षित सवारी’ की शुरुआत! ऑटो रिक्शा में अब QR कोड स्कैन करने पर मिलेगा ड्राइवर का पूरा डेटा
दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस ने सड़क पर उतरकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है. वहीं बुरहानपुर पुलिस ने भी कमर कस ली है. सोमवार रात को बुरहानपुर पुलिस मैदान में उतरी. सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने देर रात पेट्रोलिंग की.
इसे भी पढ़ें – जनसांख्यिकी पर असर! मथवाड़ में मतांतरण से बदला डेमोग्राफी का गणित, इलाके में तनाव हड़कंप
Madhya Pradesh on high alert – थाना प्रभारियों सहित पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल. सार्वजनिक स्थानों, मुख्य चौराहों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी पुलिस की पैनी निगाह टिकी हुई है. बुरहानपुर पुलिस ने सख्त लहजे में कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों को हरगिज नहीं बख्शेंगे. उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
