Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली दंगा : SC ने टाली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, सिब्बल का तर्क- लोकेशन पर है पूरा केस
    • राष्ट्रीय पर्व के समान ‘एकता दिवस’: पीएम मोदी ने सरदार पटेल जयंती पर बताया 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा महत्व
    • NDA ने खोला वादों का पिटारा, 1 करोड़ रोजगार और फ्री बिजली सहित ’10 बड़े संकल्प’ जारी
    • जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह
    • संजय सिंह ने BJP को घेरा: ‘छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब
    • बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या
    • रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव
    • साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर ‘I love Mohammad’ लिखने वाले निकले हिंदू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मधुमिता शुक्ला हत्याकांड : अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

    मधुमिता शुक्ला हत्याकांड : अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

    August 25, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Madhumita Shukla Murder Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली/लखनऊ : उच्चतम न्यायालय ने कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी (Madhumita Shukla Murder Case) मधुमणि की रिहाई पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश जेल विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य की 2018 की छूट नीति का हवाला देते हुए अमरमणि त्रिपाठी की समय पूर्व रिहाई का आदेश जारी किया था, जो जेल में 16 साल पूरे कर चुके हैं।

    इसे भी पढ़ें – जी-20 : सीडब्ल्यूजी की बैठक में मीनाक्षी लेखी भी हुईं शामिल, शुक्रवार को योगी रहेंगे मौजूद

    न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कवयित्री की बहन निधि शुक्ला की याचिका पर राज्य सरकार, त्रिपाठी और उनकी पत्नी को नोटिस जारी कर आठ सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। अधिकारियों ने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जेल विभाग ने उनकी उम्र और अच्छे व्यवहार का भी हवाला दिया क्योंकि अमरमणि 66 साल के हैं और मधुमणि 61 साल की हैं।

    Madhumita Shukla Murder Case – अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी फिलहाल गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। कवयित्री मधुमिता गर्भवती थीं जिनकी नौ मई 2003 को लखनऊ की पेपर मिल कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमरमणि त्रिपाठी को सितंबर 2003 में हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था जिसके साथ वह कथित तौर पर रिश्ते में थे।

    इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में उत्तर प्रदेश महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा : अजय राय

    देहरादून की एक अदालत ने अक्टूबर 2007 में अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में नैनीताल उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने दंपति की सजा को बरकरार रखा था। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने की थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर ‘I love Mohammad’ लिखने वाले निकले हिंदू

    नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव की मौत, स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, एक साथ 46 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

    कन्नौज में बड़ी साजिश: लंगड़ा बनकर धोखेबाज आशिक ने लड़की को हिजाब पहनाया

    समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर

    हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से पीटा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.