Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, ‘शौर्य स्क्वाड्रन’ बना हाईटेक ताकत
    • Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत
    • Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन की मांग
    • West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’
    • Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा
    • Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट
    • West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन
    • GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, March 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Ludhiana Road Accident: आमने-सामने की भयानक टक्कर, गाड़ियां हुईं चकनाचूर

    Ludhiana Road Accident: आमने-सामने की भयानक टक्कर, गाड़ियां हुईं चकनाचूर

    March 25, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लुधियाना : लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मुल्लांपुर के गांव शेखूपुरा के पास सोमवार को एक खौफनाक सड़क हादसे ने 3 घरों के चिराग बुझा दिए। तेज रफ्तार रिट्ज कार का टायर फटने के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में 2 कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां मलबे के ढेर में तब्दील हो गई और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5 अन्य जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मोगा की ओर से लुधियाना की तरफ आ रही एक रिट्ज कार जैसे ही गांव शेखूपुरा के पास पहुंची, तो अचानक उसका पिछला टायर फट गया। टायर फटने से चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर को पार करती हुई सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से इसकी सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर गाऊदीन उर्फ शफी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सराजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति की भी मौत की खबर सामने आई है।

    हादसे में रिट्ज कार सवार हरशदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासी खोसा रंधीर (मोगा) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके साथ ही स्विफ्ट कार में सवार लालदीन, मामूसैन और शानू निवासी ताजपुर रोड, लुधियाना को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत राहगीरों की मदद से अलग-अलग निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Arvind Kejriwal in Amreli: ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    Cyber Crime News: मदद के बहाने महिला को बनाया निशाना, सामने आया ठगी का नया तरीका

    अलर्ट! 31 मार्च को बंद रहेंगी मांस की सभी दुकानें और बूचड़खाने, सामने आई ये बड़ी वजह

    Punjab Crime News: पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बाइक और बैटरियां बरामद

    Ludhiana News: रिहायशी इलाकों में फिर शुरू हुई अवैध गतिविधियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Punjab Powercut News: पंजाब के कई इलाकों में कल 9 घंटे तक बिजली रहेगी बंद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.