जालंधर : चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना को 38 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य शूटर गुरताज सिंह (Lucky Oberoi Murder Case) अभी भी फरार है।
इसे भी पढ़ें – गिरगिट से की ‘आप’ सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के जश्न के बीच छिड़ी जुबानी जंग
जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश विदेश में बैठे जोगा फोल्डीवाल के इशारे पर रची गई थी। पुलिस के अनुसार, उसी के नेटवर्क के जरिए शूटर को फंडिंग और हथियार मुहैया कराए गए। इसी कड़ी में पुलिस ने शहर के 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब भी फरार शूटर गुरताज सिंह तक पहुंचना है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसे कहां छिपाया गया है और किसने भागने में मदद की।
इसे भी पढ़ें – भदौड़ में सुखबीर बादल की दहाड़! “नशे और गैंगस्टर का करना होगा सफाया तभी बचेगा पंजाब”
Lucky Oberoi Murder Case – हिरासत में लिए गए युवकों पर हत्या की साजिश के साथ-साथ अवैध हथियार और नशे के कारोबार से जुड़े होने का भी शक है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर अहम सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन उसे दो घंटे के भीतर फिर से पकड़ लिया गया। पुलिस ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। साथ ही अलग-अलग इलाकों के मोबाइल डेटा के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य साजिशकर्ता अपने नेटवर्क के जरिए आगे भी हमले की योजना बना सकता है।

