ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग की वजह दुनियाभर के लोग परेशान नजर आ रहे हैं. इस जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो रही है. लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं. देश के कई राज्यों में हालात खराब हैं यही वजह है कि (LPG crisis in India) सिलेंडर की सप्लाई पर रोक से होटलों और रेस्टोरेंट्स बंद होने की कगार पर हैं.
हैदराबाद के होटल- रेस्टोरेंट भी कमर्शियल रसोई गैस की कमी से जूझ रहे हैं, रमजान के महीना होने की वजह से बंद नहीं कर सकते. रसोई गैस की किल्लत की वजह से कई रेस्टोरेंट में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – CBI का अपने ही ‘घर’ में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई
हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस रेस्टोरेंट में 756 तरह के खाने के आइटम्स बनते हैं, मगर रसोई गैस की किल्लत की वजह से 750 तरह के डिशेस बनना बंद कर दिया गया है, अभी सिर्फ 6 तरह के ही डिशेस बनते हैं, जो लकड़ी के चूल्हों पर बनाया जाता है. आलम यह है कि यहां लकड़ी के चूल्हे पर बिरयानी, हलीम बनाया जा रहा है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सबसे बड़ी फास्ट फूड चैन ‘सागर गैरे’ ने 60 से 80 प्रतिशत तक इंडक्शन प्रयोग करने का फैसला किया है, इस फ़ूड चैन की भोपाल सहित प्रदेश में करीब 35 शाखाएं हैं और सभी जगह इंडक्शन में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है.
इसे भी पढ़ें – मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला मोर्चा
LPG crisis in India – उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है. मौजूदा हालात यह हैं कि लोग गैस एजेंसी के बार रात में भी लाइन लगाकर खड़े हुए हैं. भीड़ के कारण पुलिस ने यहां मोर्चा संभाला है. ग्रामीणों का आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है. कामर्शियल गैस न मिलने से छोटे होटल बंद होने की कगार पर हैं.


