Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोगा रैली में ‘ग्लैमर’ का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत, क्या थामेंगे दामन?
    • LPG संकट के बीच एक और ‘आफत’! अब KYC के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर? गैस एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें नया नियम
    • Tarun Chugh in Moga: मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति—तरुण चुघ; 20 साल बाद पंजाब की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत
    • Tarun Chugh vs AAP: मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ, रैली में आने वाली बसों को रोकने का लगाया आरोप; पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
    • “पंजाब में अब भाजपा का ही CM बनेगा!”—श्वेत मलिक का मोगा में बड़ा ऐलान; भगवंत मान सरकार की विदाई का किया दावा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • Sunil Jakhar Attack on AAP: “नजर लगी मेरे पंजाब को…” मोगा रैली में छलका सुनील जाखड़ का दर्द, भगवंत मान सरकार पर बोला करारा हमला
    • सड़क पर चीख-पुकार! ई-रिक्शा और बाइक में भीषण टक्कर, मची अफरा-तफरी; मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    • Amit Shah Moga Rally News: पंजाब में बीजेपी का चुनावी शंखनाद, अमित शाह ने ‘आप’ सरकार को घेरा; भ्रष्टाचार और ड्रग्स के मुद्दे पर साधा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

    LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?

    March 14, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सरगुजा : अंबिकापुर में एलपीजी गैस को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच इसका असर स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है. गैस एजेंसियों में लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और अब एक गैस कनेक्शन पर महीने में केवल एक ही सिलेंडर देने के फैसले से जनता परेशान हो रही है.

    गैस एजेंसियों के सामने लगी भीड़

    अंबिकापुर शहर में इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही है. पहले जहां घरेलू उपभोक्ता एक महीने में दो सिलेंडर ले सकते थे, वहीं अब एक कनेक्शन पर केवल एक ही सिलेंडर दिया जा रहा है. हालांकि घरेलू गैस की सप्लाई जारी है, लेकिन इसकी मात्रा सीमित कर दी गई है.

    व्यवसायिक उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी

    सबसे ज्यादा परेशानी व्यवसायिक उपभोक्ताओं को हो रही है. होटल और ढाबों में उपयोग होने वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है.ऐसे में होटल और ढाबा संचालक मजबूरी में लकड़ी का इस्तेमाल कर अपना काम चला रहे हैं.

    लकड़ी से खाना बनाकर होटल चलाना ज्यादा दिनों तक संभव नहीं है. अगर जल्द ही कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उनके व्यवसाय पर गंभीर असर पड़ सकता है- उमेश जायसवाल , होटल संचालक

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है.

    गैस सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के साथ-साथ इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है-एएन पांडेय , स्थानीय

    वहीं गैस सिलेंडर के आपूर्ति को लेकर सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

    खाद्य विभाग और राजस्व विभाग को कालाबाजारी पर नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है. उम्मीद है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी- अजीत वसंत,कलेक्टर

    आपको बता दें कि प्रशासन गैस एजेंसियों में लग रही भीड़ की स्थिति को नियंत्रण में बता रहा है, लेकिन कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से होटल और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में हालात कब तक सामान्य हो पाते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मैनेजर निकला ‘विभीषण’! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए होश; अब खा रहा जेल की हवा

    यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान

    भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप

    Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार

    अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद

    भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.