इतनी ज्यादा महंगाई वाली जिंदगी में तेल कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को एक बहुत बड़ा तौफा दिया है| इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी जिसमे, सब्सिडी युक्त उपभोक्ताओं को नया एलपीजी सिलेंडर का रिफिल प्राप्त होने पर 737.50 रुपये के बजाय 637 रुपये देना होगा|
इसे भी पढ़ें: श्रम और रोजगार मंत्रालय:- मोदी सरकार ने दिया ईएसआई में बड़ी छूट|
वही दूसरी तरफ बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओ को भी राहत मिली है, उन्हें भी नया रिफिल प्राप्त लेने पर 100.50 रुपये कम देना होगा| तेल कंपनियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नया शुल्क 1 जुलाई से लागू होगा|
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा कि, ”अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आये बदलाव के प्रभाव स्वरूप एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कमी आई है| नई दर एक जुलाई से प्रभावी होगी|
सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर के लिये उपभोक्ताओं को रिफिल लेते समय बाजार मूल्य पर भुगतान करना होता है| उसके बाद सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाल दी जाती है|
उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं| एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में आई ताजा गिरावट के बाद उपभोक्ता को 142.65 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी राशि मिलने पर जुलाई 2019 में सिलेंडर की प्रभावी दर 494.35 रुपये बैठेगी”|
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला थमा, कच्चे तेल में भी नरमी
Image Source : Google