अयोध्या : अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दावा किया (Lotus Will Bloom In Milkipur) कि मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली चुनाव में AAP को समर्थन का मतलब कांग्रेस का विरोध नहीं : अखिलेश यादव

Lotus Will Bloom In Milkipur – शाही ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बहुत शानदार तरीके से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अपना नामांकन किया है। यह विजय का शंखनाद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी यहां आए और हजारों की संख्या में हमारे समर्थक भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी और यहां कमल खिलेगा। सपा और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी हैं और जनता से इनका कोई सरोकार नहीं है।

इसे भी पढ़ें – संभल में बिजली चोरी के 1,400 से अधिक मामले दर्ज, मस्जिदों और मदरसों पर भी आरोप

उन्होंने आगे कहा कि संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है। सपा और कांग्रेस दोनों दलों ने हमेशा संविधान की अवहेलना की है। 1975 में देश के ऊपर इमरजेंसी कांग्रेस ने थोपी थी और आज उनके साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। जिन कांग्रेसियों ने मुलायम सिंह यादव को जेल में भरा था, आज उन्हीं के बेटे अखिलेश यादव ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं। जनता ऐसे लोगों की सच्चाई जान गई है। कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी को परिवार के अलावा कुछ नहीं दिखता है। विपक्ष के पास न नीति है, न नेता है और न नियती है। इंडी गठबंधन बिखर चुका है।

Share.
Exit mobile version