दिल्ली की शीतलहर उस वक्त हार मान गई जब पीएम मोदी ने गर्मजोशी से पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का ग्रैंड वेलकम किया. पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं. इसके पहले दिन एयरपोर्ट पर जो नजारा देखने को मिला, उसने क्रेमलिन को भी हैरान कर दिया. पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर अपने सबसे अजीज दोस्त को गले लगाया. इस (grand welcome of Putin) तरह ये दौरा महज कूटनीति नहीं बल्कि अनूठी केमिस्ट्री का भी इशारा भी है. इसके बाद पीएम मोदी ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा, जिसने दुनिया को बता दिया कि ये दौरा पावर-पॉलिटिक्स का हाई-वोल्टेज एपिसोड भी है.
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का वेलकम करने के बाद पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे. यहां पुतिन के लिए पीएम ने प्राइवेट डिनर रखा. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई. पुतिन से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, अपने दोस्त प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा. भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – अरावली पहाड़ियों के लिए डेथ वारंट जैसा कदम… पर्यावरण के मुद्दे पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
पुतिन का ये दौरा करीब 8 दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूती देगा. दोनों देशों के बीच ऐसी साझेदारी जो जटिल जिओ पॉलिटिक्स माहौल के बावजूद अटूट बनी हुई है. कहा जा रहा है कि प्राइवेट डिनर पर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा से शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता को लेकर अच्छा माहौल बनेगा, जिसका अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा.
grand welcome of Putin – मोदी-पुतिन के बीच होने वाली बातचीत का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को किसी भी देश के दबाव से सेफ रखना और छोटे मॉड्यूलर प्लांट्स में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा. इस बैठक पर पश्चिमी देशों की भी नजर रहेगी. इन सबके बीच पुतिन का दौरा इसलिए और भी अहम है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में आई तल्खी के बीच हो रहा है.


