जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ की कोसा नगरी जांजगीर चांपा इन दिनों क्राइम की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में है. शनिवार को जांजगीर के सिवनी गांव में चार युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला (liquor and death) कर दिया. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस वारदात के बाद पुलिस ने कुछ संदेहियों को गिरफ्तार किया है.

शनिवार की रात करीबन 10 से 11 बजे के बीच रोशन सूर्यवंशी और अन्य युवक तालाब के पास शराब पी रहे थे. इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और आपस में सभी गाली गलौज करने लगे. इस दौरान गांव के शैलेंद्र पांडेय नाम के शख्स ने उन्हें हंगामा और विवाद करने से मना किया. उनके समझाने के बाद सभी चारों युवक वहां से चले गए.

इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन लोन के नाम पर लाखों की ठगी, रायपुर पुलिस ने 10वीं पास शातिर ठग को किया गिरफ्तार

आघे घंटे बाद कुछ लोग शैलेंद्र पांडेय के घर आए और दरवाजा खुलवाया. जब शैलेंद्र पांडे घर से बाहर निकले तो देखे कि शैलेंद्र नाम के युवक के पेट पर चाकू से हमला किया गया है. उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस को बुलवाया. घायल रौशन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. परिजनों को घटना की जानकारी मिली वे भी अस्पताल पहुंचे. इलाज के दौरान रौशन की मौत हो गई.

liquor and death – सिवनी गांव के बीच बस्ती में हुई मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप है.लोगों में डर का माहौल है.हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है. परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों से भी इस केस में पूछताछ की जा रही है.

 

 

Share.
Exit mobile version