Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली के अलीपुर में तेंदुए का शावक मृत मिला, दुर्घटना की आशंका

    दिल्ली के अलीपुर में तेंदुए का शावक मृत मिला, दुर्घटना की आशंका

    December 13, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में खाटूश्याम मंदिर के (Leopard Cub Found Dead) पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बुधवार तड़के तेंदुए का एक शावक मृत मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे इसकी सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो वहां उसे शावक का शव मिला।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर स्टंट में शामिल ऑटो-रिक्शा जब्त

    अधिकारी ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। एक हफ्ते पहले, दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक तेंदुआ देखा गया था और वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए थे। वन अधिकारियों ने बताया कि चूंकि जाल में कोई जानवर नहीं फंसा इसीलिए उन्हें लगा कि तेंदुआ अरावली के जंगलों में वापस चला गया है।

    इसे भी पढ़ें – मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर हाई वोल्टेज ड्रामा, कूदने जा रही लड़की को पुलिस ने बचाया

    Leopard Cub Found Dead – एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी जांच करेंगे कि क्या यह वही तेंदुआ है जिसे दक्षिणी दिल्ली में देखा गया था। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दो दिन पहले अलीपुर के मुखमेलपुर गांव में एक तेंदुए को देखा था। हालांकि, दिल्ली वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के असोला से अलीपुर की ओर जाने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि दोनों स्थानों को जोड़ने वाला कोई गलियारा या वन क्षेत्र नहीं है। उन्होंने कहा, सूचना के अनुसार…तेंदुआ उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में मिला है। तेंदुए के असोला से वहां तक जाने की कोई भी संभावना नहीं है…।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.