पाकिस्तानी बीवी और भारतीय पति के वैवाहिक विवाद का मामला अब मध्य प्रदेश की हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. पाकिस्तान के कराची शहर में रहने वाली निकिता नाम की महिला ने अपने भारतीय मूल के पति विक्रम नागदेव के खिलाफ एमपी हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है. निकिता का दावा है कि उसके पति ने (Pakistani wife and Indian husband) न केवल उससे विवाह करके उसे ठगा, बल्कि अवैध तरीके से भारत में रहते हुए दूसरी शादी की तैयारी भी कर रहा है. मामला इतना संवेदनशील हो गया है कि केंद्र सरकार ने भी इस पर नजर रखना शुरू कर दिया है.
निकिता के अनुसार उसका विवाह 26 जनवरी 2020 को कराची में विक्रम से हुआ था. विवाह के समय विक्रम पाकिस्तान में रह रहा था और उसके पास लॉन्ग टर्म वीज़ा था जिसके आधार पर वह बाद में भारत के इंदौर में रहने लगा. शादी के बाद कुछ महीनों तक दोनों साथ रहे और विक्रम उसे भारत भी लेकर आया लेकिन निकिता का कहना है कि थोड़े समय बाद ही उसे जबरन पाकिस्तान वापस भेज दिया गया. उसके अनुसार विदाई के बाद से ही विक्रम का व्यवहार बदल गया और वह उसके संपर्क से दूरी बनाने लगा.
Pakistani wife and Indian husband – निकिता ने इंदौर हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि उसकी शादी अभी भी वैधानिक रूप से कायम है दोनों के बीच न तो तलाक हुआ है और न ही किसी तरह का विवाह विच्छेद. इसके बावजूद विक्रम ने दिल्ली की एक युवती से सगाई कर ली है. निकिता के अनुसार यह सीधे-सीधे आपराधिक प्रवृत्ति, छल और धोखाधड़ी का मामला है जिसका उद्देश्य उसे अपनी जिंदगी से हटाकर भारत में दूसरी शादी करना है. निकिता की ओर से यह याचिका एडवोकेट दिनेश रावत द्वारा दायर की गई है.
