गर्मियों का मौसम आते ही हमारा शरीर ही नहीं, बल्कि हमारे बाल भी तपती धूप और गर्म हवाओं से प्रभावित होने लगते हैं. चिलचिलाती धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण , ये सभी मिलकर बालों की जड़ों को  (hair oiling in summer) कमजोर कर देते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं, रूखापन बढ़ जाता है. साथ ही डैंड्रफ जैसी समस्याएं आने लगती हैं. ऐसे में बालों की देखभाल के लिए सबसे आसान और कारगर तरीका है हेयर ऑयलिंग, यानी बालों में तेल लगाना.

hair oiling in summer – तेल न केवल बालों को पोषण देता है, बल्कि उन्हें हाइड्रेट भी करता है, जिससे वे मजबूत और चमकदार बनते हैं. सवाल यह है कि गर्मियों में हेयर ऑयलिंग कैसे करें ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके और बालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो? तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं गर्मियों में बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

सही तेल का चुनाव करें

गर्मियों में ऐसा तेल इस्तेमाल करना चाहिए जो हल्का हो और जल्दी स्कैल्प में समा जाए. भारी तेल गर्मी में चिपचिपाहट और पसीने का कारण बन सकते हैं. गर्मियों में अगर आप भी हेयर ऑयलिंग कर रही हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. ये स्कैल्प को ठंडक और पोषक दोनों देता है. इसके अलावा आप आंवला तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं ये बालों को स्ट्रॉन्ग और घना बनाता है.

बाल धोने से 2-3 घंटे पहले लगाएं

गर्मियों में बहुत ज्यादा देर तक तेल लगाकर रखना जरूरी नहीं है. आप चाहें तो तेल 2 से 3 घंटे पहले लगाएं या फिर रात में हल्का तेल लगाकर सो जाएं, और सुबह बाल धो लें. ये स्कैल्प को अच्छे से पोषण देता है और बालों को स्मूद भी बनाता है.

हल्के हाथों से मालिश करें

तेल लगाते वक्त जोर से रगड़ने के बजाय उंगलियों के सिरों से हल्के हाथों से मालिश करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है. ध्यान रखें कि नाखूनों से खरोंच न लगे.

Share.
Exit mobile version