चंडीगढ़ : हरियाणा शिक्षा विभाग में कार्यरत 50 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को पदोन्नत कर डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी (Deputy DO) नियुक्त किया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में (large scale promotion in Haryana) आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
large scale promotion in Haryana – विभागीय सूत्रों के अनुसार यह पदोन्नति लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इससे जिला स्तर पर शैक्षणिक प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही 89 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति सूची भी जारी किए जाने की तैयारी है। इन प्रधानाचार्यों को आगामी प्रक्रिया के तहत खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।







