इजराइल-ईरान के बीच पिछले कुछ समय से तनाव बढ़ गया है. दोनों एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन दाग रहे हैं. इसी बीच भारत अपने नागरिकों को सुरक्षित ईरान से वापस लेकर आ रहा है. भारत ने अपने नागरिकों को युद्धस्थल ईरान से वापस लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत अब तक 517 भारतीय वापस आ चुके हैं. विदेश (landing of third aircraft) मंत्रालय की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में 10 हजार 765 भारतीय रहते हैं.
landing of third aircraft – ऑपरेशन सिंधु के तहत शनिवार 21 जून को ईरान से सुरक्षित भारतीयों की तीसरी फ्लाइट भारत पहुंची है. 117 भारतीय नागरिकों को अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से देश वापस लाया गया है.
अब तक 517 भारतीयों की हुई वापसी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ईरान से भारतीयों को वापस लाए जाने की जानकारी देते हुए पोस्ट किया. उन्होंने कहा, अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से लोगों को लेकर फ्लाइट 21 जून को 03:00 बजे नई दिल्ली में उतरी, जो ईरान से भारतीयों को घर लेकर आई. उन्होंने आगे कहा, ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान से 517 भारतीय नागरिक भारत लौट आए हैं.
इससे कुछ ही घंटे पहले, शुक्रवार (जून 20) की देर रात, एक और फ्लाइट, मशहद, ईरान से, 290 भारतीय छात्रों को भारत लेकर आई है.
“हम दहशत में थे”
ईरान से भारत लौटे जफर अब्बास नकवी ने बताया, जब हमले होने लगे तब हमने भारत सरकार से संपर्क किया. कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि हम शब्दों में अपना आभार व्यक्त नहीं कर सकते. प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे लिए सारे इंतजाम किए.
ईरान से भारत लौटी जिया कुलसुम ने कहा, ईरान में हम बहुत परेशान हो गए थे, दहशत में थे. सरकार ने हमारा बहुत साथ दिया और सुरक्षित अपने वतन पहुंचा दिया.

