उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है| कोर्ट ने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सैंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई है| इसके साथ ही कोर्ट ने विधायक कुलदीप सैंगर पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है|
इसे भी पढ़े:-कई राज्यों मे धारा 144 लागू , लखनऊ में प्रर्दशनकारियों ने मीडिया की गाडियों को फूंका
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सुनाया फैसला
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आज उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सैंगर को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 25 लाख का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है| अदालत जब फैसला सुना रही थी तो कुलदीप सैंगर जज के सामने हाथ जोड़कर खडें दिखे| इसके अलावा तीस हजारी कोर्ट ने सीबीआई को पीड़िता के परिवार की हर तरह की सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है|
कोर्ट ने कहा विधायक ने किया जघन्य अपराध
कोर्ट ने विधायक कुलदीप सैंगर को पीड़िता के अपहरण और रेप का माना , वहीं सुनवाई के दोरान सीबीआई ने कोर्ट से अधिकतम सजा की मांग की थी| आपको बता दें कि 16 दिसंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सैंगर के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत सेक्श 6 का दोषी पाया था|
वही इस मामले में 17 दिसंबर को बहस की गई थी| इससे पहले ही आदालत साफ तौर पर कह दिया था कि वो जल्दबाजी में फैसला नहीं करना चाहती है | उन्नाव रेप कांड बहुत ही जघन्य साजिश ,हत्या और दुर्घटना से भरा हुआ कैस है|
साल 2017 का है रेप का मामला
उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने के लिए उनके घर के करीब रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी एक महिला के साथ 4 जून 2017 को नौकरी मांगने के लिए पहुंची थी| जो महिला किशोरी को लेकर वहां गई थी| उसका नाम शशि सिंह था| वो सेंगर की करीबी थी| उसी के बाद अचानक एक दिन उस किशोरी ने खुलासा किया कि विधायक ने उसके साथ बलात्कार किया है| जिसके बाद ये मामला सामने आया|
इसे भी पढ़े:- दिल्ली के निर्भया गैंगरेप के दोषियों को फिर मिली मोहलत, 7 जनवरी को होगी सुनवाई
विधायक ने ट्रक से कराया एक्सीडेंट
वहीं इस मामले में पहले तो विधायक कुलदीप सैंगर ने पीडि़ता के भाई और पिता को बुरी तरह से पीटा,फिर उसके बाद इल लोगों को साजिश के तहत झूठे मामलों में फसाकर जेल भिजवा दिया| जहां पर इल लोगों की हत्या कर दी गई| जब इस मामले में विधायक जेल चला गया तो वह फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने जेल में रहते ही पिडिता के परिवार के खिलाफ साजिश रच डाली|
28 जुलाई 2019 को पीड़िता अपने चाचा ,चाची और वकील के साथ कोर्ट के लिए जा रहे थे| तभी रास्तें मेंजाकर हाइवे के पास एक ट्रक ने इनकी कार को टक्कर मार दी| जिससे रेप पीड़िता के परिजनों की मौत हो गई| जबकि पीड़िता और उसके वकील गंभर रूप से घायल हो गए| इस मामले में सैंगर के ऊपर हत्या का कैस दर्ज किया गया| इसके साथ ही विधायक के सहयोगी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया |
Image Source : oneindia.com

