Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कोयलांचल का नायाब हीरा: साकेत कुमार ने IES 2025 में रचा इतिहास

    कोयलांचल का नायाब हीरा: साकेत कुमार ने IES 2025 में रचा इतिहास

    December 27, 2025 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    धनबादः कोयलांचल काले हीरे के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां धरती के ऊपर भी कई नायाब हीरे हैं. साकेत कुमार सिन्हा भी उन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने 15 घंटे की नौकरी के बाद भी कड़ी मेहनत करते हुए (Koyalanchal’s unique diamond) अपनी पढ़ाई जारी रखी. नतीजा यह हुआ कि उन्होंने IES 2025 में ऑल इंडिया में 31वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया.

    पाथरडीह में मोहन बाजार के रहने वाले शिक्षक और एलआईसी एजेंट आर.के. सिन्हा के बेटे साकेत कुमार सिन्हा ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (IES) 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 31 हासिल की है. यूपीएससी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय से यह उपलब्धि पाकर साकेत ने राष्ट्रीय फलक पर जिले की पहचान बनाई. 17 दिसंबर 2025 को घोषित हुए अंतिम परिणाम ने उनके इस शानदार सफर पर मुहर लगा दी.

    इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार पर भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, बोले- कहां है पेसा अधिनियम?

    साकेत की शिक्षा और मेहनत की मिसाल उनकी सफलता के हर चरण में दिखाई देती है. चासनाला एकेडमी स्कूल से दसवीं और बारहवीं परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री के लिए बीआईटी सिंदरी में दाखिला लिया और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक पूरा किया. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए. वर्ष 2018 में गेट परीक्षा में ऑल इंडिया में 71वां रैंक लाकर उन्होंने पहली बड़ी सफलता हासिल की.

    Koyalanchal’s unique diamond – 2018 में ही साकेत का चयन ओएनजीसी, राजमुंदरी (आंध्र प्रदेश) में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में हुआ. व्यस्त कामकाज के बावजूद उन्होंने अपनी उच्च आकांक्षाओं को बनाए रखा और कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिचय देते हुए IES जैसी मुश्किल परीक्षा में भी सफलता पाई. साकेत रोजाना 15 घंटे ऑफिस की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद बाकी समय का उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए करते थे.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    झारखंड में ‘डकैत राज’? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—”राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी”

    हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

    लातेहार में नक्सलियों को तगड़ा झटका! 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा ने किया सरेंडर

    बोकारो में गैंगस्टर के नाम पर खौफ फैलाने वाले गिरोह का अंत! पुलिस ने 7 गुर्गों को दबोचा

    अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि

    हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाएंगे छात्र; विरोध तेज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.