हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. भारतीय संस्कृति में करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि (Tradition of Karva Chauth) प्रेम, विश्वास और समर्पण का सुंदर प्रतीक है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरा दिन बिना पानी पिए व्रत रखती हैं.

रात को जब चांद निकलता और चांद निकलने के बाद पहले छलनी से चांद को देखती हैं और फिर पति का चेहरा देखती हैं और यह पल हर सुहागिन महिला के लिए प्रेम और अटूट रिश्ते का पवित्र संकेत होता है. इस परंपरा के पीछे आस्था के साथ एक वैज्ञानिक कारण भी छिपा है. यह व्रत जहां पति-पत्नी के बीच प्यार और गहराई को बढ़ाता है, वहीं मन और शरीर को भी शांति और संतुलन देता है.

करवा चौथ की इस सुंदर परंपरा में आस्था के साथ विज्ञान का भी संगम है. जब महिलाएं छलनी से चांद या दीपक की लौ को देखती हैं, तो छलनी की जाली तेज रोशनी को हल्का कर देती है. इससे आंखों पर सीधी किरणें नहीं पड़तीं और आंखों पर दबाव कम होता है. इस तरह छलनी एक प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करती है, जो आंखों की सुरक्षा करती है और देखने के अनुभव को कोमल बनाती है.

Tradition of Karva Chauth – करवा चौथ का समय भी मौसम परिवर्तन का होता है जब दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं. ऐसे में व्रत, ध्यान और चंद्र दर्शन शरीर और मन दोनों को स्थिरता देते हैं. यह प्रक्रिया मन को शांति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है, जिससे सुहागिन महिलाएं पूरे दिन की साधना के बाद एक गहरा आध्यात्मिक सुकून महसूस करती हैं.

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version