केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए साल 2026 की शुरुआत अच्छी खबर लेकर आ सकती है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। लेबर ब्यूरो (update of 8th pay commission) के नवंबर 2025 तक के आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार सैलरी में अच्छी बढ़त होगी।
कितना बढ़ सकता है DA?
इस समय DA 58% है।
अगर दिसंबर 2025 के आंकड़े थोड़ा गिरते हैं तो DA 3% बढ़कर 61% हो सकता है।
अगर आंकड़े नवंबर के बराबर या ज्यादा रहते हैं तो DA 5% बढ़कर 63% तक पहुंच सकता है।
सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है तो:
3% बढ़ोतरी पर हर महीने करीब ₹1,500 ज्यादा मिलेंगे।
5% बढ़ोतरी पर हर महीने करीब ₹2,500 ज्यादा मिलेंगे।
कब होगा ऐलान?
सरकार आमतौर पर जनवरी वाली DA बढ़ोतरी का ऐलान होली के (update of 8th pay commission) आसपास (मार्च–अप्रैल 2026) करती है। लेकिन बढ़ा हुआ DA 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, इसलिए कर्मचारियों को पिछला बकाया यानी एरियर भी मिलेगा।


