सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ हर घर की रसोई का अहम हिस्सा बन जाती हैं. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान (kitchen hacks) से कम नहीं मानी जातीं. आयरन, फाइबर, विटामिन A, C और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर ये साग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने और खून की कमी दूर करने तक में मदद करते हैं.
लेकिन अक्सर बाजार से लाए गए ये हरे साग एक-दो दिन में ही मुरझाने लगते हैं, पत्तियां पीली पड़ जाती हैं या उनमें सड़न शुरू हो जाती है. कभी नमी ज्यादा हो जाती है, तो कभी हवा न मिलने से साग जल्दी खराब हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप इन्हें फ्रेश रखना चाहते हैं तो स्टोर करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है.
बहुत लोग साग धोकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे नमी बनी रहती है और साग जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आपको पहले साग को साफ पानी से धो लें. फिर छलनी में रखकर पूरा पानी निकलने दें. चाहें तो सूती कपड़े या किचन टॉवल से हल्का-सा पोंछ लें. जब पत्तियां पूरी तरह सूखी हों तभी स्टोर करें.इस तरह से स्टोर करने पर पत्ते फ्रेश रहते हैं.
kitchen hacks – पालक, मेथी और बथुआ को फ्रिज के ऊपर या फ्रीजर के पास रखने से ये जल्दी खराब हो सकते हैं. अगर आप साग को फ्रिज में रख रही हैं तो इन्हें फ्रिज का वेजिटेबल ट्रे / क्रिस्पर बॉक्स में ही रखें. यहां तापमान और नमी दोनों बैलेंस रहते हैं. अगर साग बहुत ज्यादा बड़ा या जड़ सहित हो तो उसके मोटे डंठल अलग कर दें. इससे साग की सेल्फ लाइफ बढ़ती है. इससे पत्तियां कम पानी छोड़ती हैं और ज्यादा समय तक साग फ्रेश रहता है.


