नई दिल्ली : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी नेता जहां इसे लेकर निशाना साधने से बाज नहीं आ रहे वहीं सत्ता पक्ष के नेता भी लगातार बचाव करने में लगे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री (Kiran Rijiju) किरण रिजिजू भी आज इस मसले पर जमकर बरसे। उन्होंने भारत के अंदर और बाहर चल रहे दुर्भावनापूर्ण अभियानों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग बीबीसी को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं।

इसे भी पढ़ें – जानलेवा साबित हो रहा जल्लीकट्टू , 14 साल के बच्चे को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने नैतिक आकाओं को खुश करने के लिए किसी भी हद तक देश की गरिमा और छवि को कम करने में लगे हैं। ट्विटर पर रिजिजू ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश में भारत में हर समुदाय के साथ अल्पसंख्यक भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। भारत की छवि को भारत के अंदर या बाहर शुरू किए गए दुर्भावनापूर्ण अभियानों से अपमानित नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज 1.4 अरब भारतीयों की आवाज है।

इसे भी पढ़ें – पप्पू नहीं, राहुल गांधी स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति हैं : रघुराम राजन

Kiran Rijiju –  किरण रिजिजू ने कहा कि भारत में कुछ लोग अभी भी औपनिवेशिक नशे से नहीं उतरे हैं।वे बीबीसी को भारत के सर्वोच्च न्यायालय से ऊपर मानते हैं और अपने नैतिक आकाओं को खुश करने के लिए किसी भी हद तक देश की गरिमा और छवि को गिरा देते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों से कोई उम्मीद नहीं है जिनका एकमात्र उद्देश्य भारत को कमजोर करना है। किरण रिजिजू ने कहा कि वैसे भी इन टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्यों से कोई बेहतर उम्मीद नहीं है, जिनका एकमात्र लक्ष्य भारत की ताकत को कमजोर करना है।

Share.
Exit mobile version