Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाले ने बताया उन्हें सामाजिक समरसता का प्रेरणास्त्रोत
    • “अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार
    • “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!
    • बंगाल में अब ‘महाजंगलराज’ नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार की विदाई का किया ऐलान
    • मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार ने उठाया
    • लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा मास्टरप्लान
    • असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; अब विकास की मुख्यधारा में है नॉर्थ-ईस्ट
    • पीएम मोदी की रैली से पहले भारी बवाल, मंत्री शशि पांजा के आवास पर हमला; TMC-BJP कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!

    “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!

    March 14, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों किन्नर अखाड़े की सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर दो दिवसीय बैठक चल रही है, जिसमें महामंडलेश्वर और श्री महंत बनाए जाने के साथ ही अलग-अलग स्थान पर होने वाले कुंभ की जिम्मेदारी भी देशभर से इस बैठक में शामिल होने आए किन्नर समुदाय के साधु संतों को सौंपी गई है. बैठक के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का एक बड़ा बयान सामने आया है.

    उन्होंने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में महाकुंभ का स्नान किन्नर अखाड़ा अब अकेले नहीं बल्कि जूना अखाड़ा के साथ मिलकर करेगा. किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि किन्नर अखाड़ा अब धीरे-धीरे विशालकाय होते जा रहा है. इसमें महामंडलेश्वर और श्री महंतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यही कारण है कि इस बैठक में भी तमिलनाडु, कन्याकुमारी, उड़ीसा, महाराष्ट्र, गुजरात के साथ ही बैंकॉक, थाईलैंड, अमेरिका के किन्नर भी शामिल हुए हैं.

    ‘जूना अखाड़े के साथ करेंगे स्नान’

    पिछले सिंहस्थ में किन्नर अखाड़े ने भले ही गंधर्व घाट से सिंहस्थ महाकुंभ का स्नान किया हो, लेकिन इस सिंहस्थ में ऐसा नहीं होगा. हमने साल 2019 में ही जूना अखाड़ा से अनुबंध कर लिया है. इसीलिए अब जहां जूना अखाड़ा स्नान करेगा, वही किन्नर अखाड़ा का भी स्नान होगा. हम मिलकर एक ही घाट पर स्नान करेंगे. आगे उन्होंने कहा किसिंहस्थ के आयोजन के लिए सभी अखाड़ों के पास अपनी अपनी जमीन है, लेकिन किन्नर अखाड़ा ही एक ऐसा अखाड़ा है जिसके पास ना तो कोई आश्रम है.

    महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण ने क्या कहा?

    इतना ही नहीं अखाड़े की जमीन भी नहीं है. हम जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलेंगे और अपनी समस्याएं बताने के साथ हम चाहेंगे कि अन्य अखाड़ो की तरह मुख्यमंत्री हमें भी यहां आश्रम बनाने के लिए स्थान दें. महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने यह भी कहा कि किन्नर अखाड़े का लगातार विस्तार हो रहा है. हम लगातार अपने महामंडलेश्वर बना रहे है क्योंकि हम गिनती करने से नही बल्कि बनाने में विश्वास करते हैं.

    अखाड़े की बैठक के दौरान संतों ने नृत्य कर भगवान की आराधना की. महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अर्धनारीश्वर का स्वरूप होते हैं, इसलिए वह नृत्य कर भगवान की आराधना करते हैं. इसी के चलते किन्नरों ने नृत्य की प्रस्तुति दी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मैनेजर निकला ‘विभीषण’! पेट्रोल पंप मालिक को लगाया ₹40 लाख का चूना, हिसाब में पकड़ी गई चोरी तो उड़ गए होश

    यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर

    मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार

    बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद

    इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच

    जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.