शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर जाने जाते हैं, लोग उनकी फिल्मों के इंतजार में बैठे रहते हैं. फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं जिस पर अभी काम हो रहा है. लोग इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी आने की तारीख से पर्दा लगभग उठ गया है. कुछ (king movie release date) वक्त पहले फिल्म के डायरेक्टर ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट का हिंट भी दिया था और अब ये सामने भी आ गया है.
इसे भी पढ़ें – AR Rahman के ‘पावर शिफ्ट’ वाले बयान पर मचा बवाल! छिड़ गई नई जंग?
सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘किंग‘ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पहले सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि केवल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट को लेकर हिंट दे रहा था. लेकिन, अब फिल्म से जुड़े सोर्स ने बता दिया है कि शाहरुख खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘किंग’ इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, बताया जा रहा है कि मेकर्स की तरफ से दो तारीख सामने आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें – प्रभास-संजय दत्त नहीं, ‘द राजा साब’ का असली ‘गेम चेंजर’ होगा ये सितारा!
king movie release date – बॉलीवुड हंगामा के सोर्स की मानें, तो शाहरुख और सिद्धार्थ इस फिल्म को 4 दिसंबर या फिर 25 दिसंबर को रिलीज करना चाह रहे हैं. लेकिन, ज्यादा उम्मीदें क्रिसमस 2026 की हैं, क्योंकि मेकर्स नितेश तिवारी की फिल्म रामायण से क्लैश या उसके आस पास रिलीज से बच रहे हैं. दरअसल, दोनों ही फिल्मों में ऐतिहासिक कमाई की उम्मीद की जा रही है, इसलिए मेकर्स दोनों ही फिल्मों की कमाई के लिए पूरा स्पेस देना चाहती है, जिसकी वजह से क्रिसमस एक बढ़िया दिन होने वाला है.


