कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेश सर्वोच्च सम्मान रहा है और (Mallikarjun Kharge apologizes) हमेशा रहेगा. वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था.
रविवार को केरल के इडुक्की जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि राज्य के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं और गुजरात के अनपढ़ लोगों के विपरीत उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता. उनके इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा था.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसिना किदवई नहीं रहीं, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Mallikarjun Kharge apologizes – बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी खरगे के इस बयान से सहमत हैं. अगर राहुल गांधी में ज़रा भी समझ है, तो उन्हें इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लेना चाहिए, इसकी निंदा करनी चाहिए और माफ़ी की मांग करनी चाहिए.
विवाद बढ़ता देख खरगे ने बुधवार को माफी मांगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. फिर भी, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं. गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेश सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा. वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था.


