पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आज, सोमवार (29 जून) को मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस रिमांड समाप्त हो रही है और उन्हें पुणे की वडगांव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी बीच, केतन और सिया को एयरपोर्ट छोड़ने वाले ड्राइवर वैभव जाधव ने (fiance’s murder mystery) उस दिन का पूरा सच उजागर कर दिया है।
मंगेतर का पासपोर्ट चुराकर फ्लाइट कैंसिल करने की साजिश
ड्राइवर वैभव जाधव ने कैमरे पर खुलासा किया कि सिया बाली जाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। रास्ते में फूड कोर्ट पर रुकने के दौरान सिया ने चुपके से कार के पास जाकर केतन का पासपोर्ट निकाल लिया था, ताकि उनकी बाली की फ्लाइट छूट जाए। ड्राइवर को तब शक हुआ जब बाद में केतन के निजी ड्राइवर ने पासपोर्ट गायब होने की बात बताई।
मर्डर से 34 मिनट पहले का वो ‘फाइनल कॉल’
पुलिस तफ्तीश में यह सामने आया है कि 18 जून को केतन को लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देने से ठीक 34 मिनट पहले, सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच लंबी बातचीत हुई थी। माना जा रहा है कि इसी कॉल में मर्डर के ‘फाइनल स्टेप्स’ तय किए गए थे। सिया ने इस खौफनाक जुर्म को अंजाम देने के लिए बेहद अजीबो-गरीब बहाने बनाए, जैसे केतन का विग पहनना।
एक-दूसरे पर दोष मढ़ रहे आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया और चेतन दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हालांकि, अब वे अपनी गर्दन बचाने के लिए हत्याकांड का पूरा ठीकरा एक-दूसरे के सिर मढ़ रहे हैं। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने (fiance’s murder mystery) सिया के बयानों को झूठ बताते हुए कहा कि विग वाली बात सिया को पहले से पता थी और ट्रेकिंग पर ले जाने की जिद भी उसी ने की थी।


