नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थान पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के (Kejriwal’s Resignation Sought) इस्तीफे की मांग की। लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, आश्रम, चिराग दिल्ली और जामा मस्जिद क्षेत्रों में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दिल्ली मंत्रिमंडल से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को “सच्चाई और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत” करार दिया था।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली आबकारी नीति मामला : शराब कारोबारी अमनदीप ढल गिरफ्तार

शराब घोटाले को लेकर दिल्ली में चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के दूसरे दिन लक्ष्मी नगर चौराहे पर अभियान चलाने के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, भाजपा विधायक एवं दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं अन्य नेताओं ने शराब घोटाले का असली सूत्रधार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज जन जागरण अभियान का दूसरा दिन है और इस अभियान के माध्यम से दिल्ली की जनता के बीच भाजपा एक विशेष संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है कि अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री कितने बड़े भ्रष्टाचारी हैं।

इसे भी पढ़ें – भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का निधन, अपने आवास पर ली अंतिम सांस

Kejriwal’s Resignation Sought –  सचेदवा ने आगे कहा कि केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचारी मंत्रियों को दिल्ली की सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। आज केजरीवाल राजनीति में इस हद तक गिर चुके हैं कि मनीष सिसोदिया को जेल से छुड़ाने के लिए बच्चों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन शायद वह भूल रहे हैं कि सिसोदिया शिक्षा मंत्री के साथ एक शराब मंत्री हैं जिन्होंने करोड़ों रुपये का घोटाला अपने शराब के सरगनाओं के साथ मिलकर किया है और इन सभी भ्रष्टाचारों की उत्पति केजरीवाल के घर से हुई है।

Share.
Exit mobile version