नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा से केजरीवाल सरकार ने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। 54 वोटों को पाकर बहमत हासिल कर लिया है। सदन की कार्यवाही सोमवार 19 फरवरी तक के (Kejriwal Won Confidence Motion) लिए स्थगित कर दी गई है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। आगे कहा कि दिल्ली में प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। 54 यहां मौजूद हैं। तीन बीमार, दो जेल में, दो शादी में, और एक बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें – भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी, जेपी नड्डा ने शॉल के साथ किया स्वागत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली के अस्पताल में दवा को रोकने का काम भाजपा ने किया। दिल्ली वालों का पाप लगेगा। दिल्ली के अस्पताल में पर्ची बनाने वालों को हटा दिया गया। दिल्ली में फरिश्ते योजना को बंद कर दिया गया। 23 हजार लोगों को मुफ्त इलाज दिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख होता है।दिल्ली सरकार हमारे पास है। लेकिन सेवा विभाग हमारे पास नहीं है। मैं अपने चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं कर सकता। ये अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। काम मत करो। यदि काम किया तो ईडी लगा देंगे।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पेंट फैक्ट्री आग हादसे पर सीएम केजरीवाल ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों से मिलेंगे
Kejriwal Won Confidence Motion – सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या हो रही है। दिल्ली सरकार ने 5000 हजार का बजट दिया। लेकिन वित्त विभाग बजट नहीं दे रहा। आतिशी हाई कोर्ट गई हैं। कोर्ट ने बजट देने को बोला है। लेकिन अभी तक नहीं दिया। पानी के गलत बिल आ रहे हैं। हमने प्रस्ताव पास किया।लेकिन ये होने नहीं दे रहें। हम प्रस्ताव पास करवा कर छोड़ेंगे। हमारे साथ करोड़ों लोग प्यार करते हैं। दिल्ली के स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। लाखों लोगों को सरकारी अस्पतालों में सुविधा दे रहे हैं। हमारे साथ लोगों की दुआएं है।

