Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा-जनता को मुफ्त सुविधाएँ देने से नहीं आता है आर्थिक संकट

    अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, कहा-जनता को मुफ्त सुविधाएँ देने से नहीं आता है आर्थिक संकट

    August 3, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चुनाव में जनता से मुफ्त सौगातों का वादा करके वोट वटोरने की प्रथा पर केंद्र सरकार रोक चाहती है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनावों में राजनीतिक दलों की ओर से किए ‘मुफ्त’ के वादों से आर्थिक संकट पैदा होगा। हालांकि, मोदी सरकार की इस मांग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। उन्होंने कहा है (Kejriwal On Modi) कि जनता को मुफ्त सुविधाएं देने से नहीं बल्कि ‘दोस्तों’ को लाखों करोड़ों रुपए का फ्री फायदा देने से संकट आएगा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर किया है कि बजट के एक हिस्से से ज्यादा फ्री नहीं देने पर विचार किया जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें – 40 लाख रुपये की ‘सुपारी’ लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जनता को मुफ्त सुविधाएं देने से आर्थिक संकट नहीं आयेगा। ‘दोस्तों’ को लाखों करोड़ों रुपए का फ्री फायदा देने से आर्थिक संकट आएगा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सवाल पूछा, ”चुनाव से पहले घोषणाओं पर रोक? क्यों? घोषणाओं से आर्थिक संकट कैसे आएगा? इनका निशाना कही और है। घोषणाओं पर रोक नहीं होनी चाहिए। सरकारी बजट के एक हिस्से से ज्यादा फ्री नहीं देने पर विचार हो सकता है। ‘फ्री’ में मंत्रियों को सुविधाएं और किसी कंपनी को मुफ्त/सस्ती सुविधा या लोन माफी भी शामिल हो।

    Kejriwal On Modi – खुद को जनता के लिए ‘रेवड़ीवाला’ के रूप में प्रचारित करने में जुटे अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”क्या हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा फ्री मिलनी चाहिए, हर भारतीय को अच्छा इलाज फ्री मिलना चाहिए या बैंक लूटने वालों के लोन माफ होने चाहिए- देश को इस पर विचार करना चाहिए।” पिछले दिनों गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि इस मुद्दे पर जनमत संग्रह करा लिया जाए कि लोग मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं या नहीं।

    इसे भी पढ़ें – शराब पर दिल्ली सरकार क्यों पीछे हटी, मनीष सिसोदिया ने बताई वजह

    पिछले एक महीने में पीएम मोदी ने कम से कम तीन मौकों पर ‘रेवड़ी कल्चर’ को देश के लिए घातक बताया है और जनता से इसे नकारने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा है कि जनता को मुफ्त सुविधाएं देना रेवड़ी बांटना नहीं है, बल्कि अपने कारोबारी दोस्तों का लोन माफ करना रेवड़ी बांटना है। गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली, पानी और मुफ्त बस सफर जैसी लोकलुभावन योजनाओं के सहारे देशभर में विस्तार की कोशिश में जुटी है। गुजरात में भी अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.