चंडीगढ़ / फगवाड़ा: आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त बनाकर “रंगला पंजाब” बनाने के लिए “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक (second phase of war against drugs) अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को इस ऐतिहासिक अभियान का आगाज किया।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का पहला चरण सफल रहा। अब दूसरे चरण में पंजाब को नशा मुक्त बनाने में अब जनता भी शामिल होगी। इसके तहत 10 से 25 जनवरी तक गांव-गांव में पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जारी 9899100002 नंबर पर मिस्ड कर इस अभियान से जुड़े।

इसे भी पढ़ें – मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारी पर FIR, 1.50 करोड़ रुपए का किया Fraud

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के फेज-1 की शानदार सफलता के बाद बुधवार को फेज-2 की शुरुआत हो रही है। लगभग 10 माह पहले 1 मार्च 2025 को फेज-1 की शुरुआत हुई थी। जिस साफ नीयत, मेहनत और शानदार तरीके से फेज-1 को लागू किया गया, इस तरह से नशे के विरुद्ध युद्ध पूरे देश में किसी भी राज्य में कभी नहीं लड़ा गया।

second phase of war against drugs – हरियाणा, गुजरात और दिल्ली समेत कई सारे राज्य हैं जहां खूब नशा बिकता है, लेकिन वहां की सरकारों को इसकी परवाह ही नहीं है। पंजाब के अंदर भी “आप” की सरकार से पहले जब अकाली दल की सरकार थी, तो उनके शासन के दौरान पंजाब की गली-गली और घर-घर के अंदर सबसे ज्यादा नशा पहुंचाया गया। उस दौरान पूरा पंजाब नशे में था और उड़ता पंजाब फिल्म बनी थी।

 

 

Share.
Exit mobile version