Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत

    Kaushambi Road Accident: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप, 8 की मौत

    March 27, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. यह सभी लोग एक पिकअप में सवार थे और कड़ा धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी इनकी पिकअप वाहन हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गया. इससे मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के करौली गांव से लगभग 33 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अठसराय के पास नेशनल हाईवे पर उनकी पिकअप का भीषण एक्सीडेंट हो गया. पिकअप हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसा. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

    8 श्रद्धालुओं की मौत

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया. सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक आठ लोगों मौत की पुष्टि हुई है, जिसमें 5 महिला 3 बच्चे शामिल हैं. बाकी सभी 25 लोगों को चोटें आई हैं.

    3 की हालत गंभीर

    इनमें 3 गंभीर रूप से घायल लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी अनुसार, तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है. इस घटना कसे इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .हादसे की खबर सुनने के बाद डीएम, एसपी ,सीएमओ ,एसडीएम और थाना प्रभारी सहित सभी अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए.

    आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भेजा गया. 11 मरीजों को सिराथू सीएचसी में और इसके अवाला 11 अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है. बाकी तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर प्रयागराज रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया है कि हमारी सारी टीम मौके पर पहुंची थी. अभी भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद है और जो मृतक हैं उनके शव को कब्जे में लिया गया है.

    कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल, बाकी बचे सभी लोग चोटिलें हैं. उनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार

    यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची

    Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट

    ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत

    यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी

    GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.