ब्रेकअप, तलाक की खबरों के बाद Katy Perry ने दी प्रेग्नेंसी की न्यूज-
अमेरिकन सिंगर Katy Perry ने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो Never Worn White लॉन्च किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।
सिंगर मंगेतर ओरनाल्डो ब्लूम से प्रेग्नेंट है Katy Perry-
कैटी पेरी का ये पहला बेबी है, अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी को लेकर Katy काफ़ी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि Katy Perry का जहां ये पहला बच्चा है वहीं उनके मंगेतर का दूसरा है। ओरनाल्डो 9 साल के बेटे के पिता है। उन्हें ये बेटा एक्स वाइफ Miranda Kerr से है।
इसे भी पढ़ें:-Fashion Trends 2020 – लेटेस्ट फैशन से जुड़ी हर बात
म्यूजिक वीडियो में कैटी कमिटमेंट्स को लेकर अपने डर के बारे में बता रही हैं। साथ ही वो बता रही हैं कि अब वो इन सब के लिए तैयार हैं।
उन्होंने वीडियो में दो बहुत ही गॉर्जियस आउटफिट पहने।
इसे भी पढ़ें:-Devi : Kajol की पहली शार्ट फिल्म यू ट्यूब पर रिलीज
वीडियो के लास्ट में कैटी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं, पूरे वीडियो में कैटी काफी खूबसूरच नजर आईं।
https://twitter.com/katyperry/status/1235430733067350016?s=20
म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए कैटी ने लिखा- गर्मियां बहुत बिजी होने वाली हैं।
बता दें कि 2019 में कैटी भारत आई थी, उस वक्त वो काफी चर्चा में रही थीं।
इंटरनेशनल पॉप सिंगर कैटी पेरी ने भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किए जाने पर उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है। कैटी ने सितारों से सजी एक पार्टी से करण जौहर के साथ वाली अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। यह पार्टी कैटी की शान में रखी गई थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड के कई सितारे इस पार्टी में शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें:-Diljit Dosanjh ने पोस्ट की IvankaTrump के साथ ताजमहल के सामने बैठी फोटो
कैटी मुंबई में वन प्लस म्यूजिक फेस्टिवल में अपने कॉन्सर्ट के लिए आई थीं, जहां ग्रैमी अवॉर्ड विजेता स्टार दुआ लीपा ने भी अपने हिट गानों पर परफॉर्म किया।