बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने टोन्ड फिगर और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. कैटरीना आज यानी 16 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन (do these 4 yogasan daily) मना रही हैं. कैटरीना अपनी फिटनेस से अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर आप भी 40 पार चुकी हैं और कैटरीना की तरह फिट दिखना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे 4 योगासन बताएंगे, जिसे रोजाना करके आप भी जवां दिख पाएंगी.

1. भुजंगासन करें तनाव कम

इसे कोबरा पोज भी कहा जाता है. जो भी महिलाएं कमर में दर्द, गर्दन में दर्द या बढ़ती उम्र में वजन बढ़ने से परेशान रहती हैं, उन्हें ये आसन जरूर करना चाहिए. इसे करने से बीमारियां दूर होंगी (do these 4 yogasan daily) और वजन भी घटेगा. ये आसान आपके किडनी,लिवर और फेफड़ों को भी स्वस्थ बनाता है.

2.सेतुबंधासन करें और पेट की बीमारियों को कहें अलविदा

पहले इसका मतलब समझें, यह दो शब्दों से मिलकर बना है. सेतु और बांध का मतलब होता है पुल. इसलिए इसे अंग्रेजी में ब्रिज पोज भी कहते हैं. अगर आप रोजाना इस आसन को करेंगे तो आपको पेट की बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी.इसके अलावा इसके बहुत फायदे हैं. जैसे कि मासिक धर्म के दर्द से राहत और ये आपके फेफड़ों को भी खोलता है.

3.पाचन सुधारेगा पश्चिमोत्तानासन आसन

इस आसन को अंग्रेजी में सीटेड फॉरवर्ड बेंड कहते हैं. पाचन को सुधारने के अलावा ये आसम आपके पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. 40 पार करने के बाद ज्यादातर महिलाओं को पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है.रोजाना नियमित तौर पर इस आसन को करने से उन्हें इससे भी मुक्ति मिलेगी.

4.रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाएगा अधोमुख श्वानासन

इस आसन को अंग्रेजी में डाउनवर्ड-फेसिंग डॉग कहते हैं. इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि इस आसन में कुत्ते की तरह बॉडी शेप होती है. ये आसन आपके स्ट्रेस को दूर करेगा साथ ही इससे आपकी रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होगी। इसे नियमित तौर पर करने से आपकी बॉडी को एक परफेक्ट शेप मिलेगा.

Share.
Exit mobile version