रतलाम : करणी सेना और प्रशासन के बीच चल रहा टकराव अब आंदोलन का रूप ले रहा है. रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर के घेराव के लिए पहुंचे जीवन सिंह शेरपुर और उनके समर्थकों को रतलाम के (Karni Sena Protest) बाहर ही सड़क पर रोके जाने के बाद करणी सेना ने सड़क पर ही टेंट और बिस्तर लगा लिए हैं. उनका कहना है कि प्रशासन जब तक उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोकेगा, तब तक वह सड़क पर ही आंदोलन करेंगे. दिल्ली की सीमा पर हुए किसान आंदोलन की तर्ज पर ही करणी सैनिकों ने भी सड़क पर ही डेरा डाल दिया है.
इसे भी पढ़ें – कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर
Karni Sena Protest – प्रदर्शनकारियों के नेता जीवन सिंह शेरपुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने सड़क पर ही खुले आसमान के नीचे रात बिताई और करणी सैनिकों को पूरी सब्जी बनाकर सड़क पर पंगत लगाकर भोजन भी करवाया गया है.
इसे भी पढ़ें – बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार
खनिज विभाग की गलत कार्रवाई, कंजर समस्या और देह व्यापार के अवैध अड्डे के खिलाफ जावरा क्षेत्र के लोगों के साथ जीवन सिंह शेरपुर रतलाम कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए रतलाम पहुंचे थे. कलेक्ट्रेट जाने से रोके जाने पर सिटी फोरलेन पर ही करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर धरने पर बैठ गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के माने जाने तक भूख हड़ताल पर रहने और सड़क पर ही आंदोलन करने की घोषणा जीवन सिंह शेरपुर कर चुके हैं.


