कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से मंधना पुलिस चौकी के भीतर करवा चौथ की शाम दो अलग-अलग हाई-वोल्टेज पारिवारिक विवाद आ पहुंचे। पहला अजीब मामला एक ही पति के साथ रहने वाली तीन-तीन पत्नियों के बीच “करवा चौथ की पहली पूजा कौन करेगा” इस अधिकार को लेकर छिड़े घमासान का था। वहीं, दूसरा मामला प्रेमी के (Kanpur Karwa Chauth Drama) घर जाकर ही व्रत तोड़ने की जिद पर अड़ी एक युवती का था। इन दोनों ही मामलों के कारण पुलिस चौकी परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
तीन पत्नियों के बीच छिड़ी जंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहाँ एक व्यक्ति की पहली शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी जब कोई संतान नहीं हुई, तो उसकी पहली पत्नी ने खुद आगे बढ़कर अपनी सहेली से पति की दूसरी शादी करवा दी। इस दूसरी पत्नी से युवक को एक संतान भी हुई। इस बीच, युवक ने चुपचाप एक तीसरी महिला के साथ भी तीसरा विवाह रचा लिया। करवा चौथ के पावन अवसर पर वह तीसरी पत्नी भी अचानक पति के घर आ धमकी। इसके बाद तीनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर तीखा विवाद और बहस शुरू हो गई कि (Kanpur Karwa Chauth Drama) चांद निकलने पर पति का चेहरा सबसे पहले कौन देखेगी और अपना व्रत कौन तोड़ेगी।
प्रेमी के घर व्रत तोड़ने की जिद पर अड़ी प्रेमिका
दूसरा मामला भी बिठूर क्षेत्र के ही एक मोहल्ले से जुड़ा है, जहाँ आसपास रहने वाले एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले नाबालिग होने के कारण जब दोनों के परिवारों ने इसका कड़ा विरोध किया, तो वे किराए का कमरा लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बालिग होने के बाद जब युवक ने अपने परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो घरवालों ने फिर से साफ इनकार कर दिया। करवा चौथ के दिन उस युवती ने अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और सीधे प्रेमी के साथ मंधना पुलिस चौकी पहुँच गई। उसने पुलिस के सामने दो टूक कह दिया कि वह अपना यह व्रत केवल अपने प्रेमी के घर जाकर ही तोड़ेगी। दूसरी ओर, प्रेमी ने भी अपनी प्रेमिका को सुरक्षित अपने घर ले जाने के लिए पुलिस से सुरक्षा और सहयोग की मांग की।


