हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा उपचुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश : शिमला के जुब्बल में बस खाई में गिरी, चार लोगों की मौत
उन्होंने कहा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दिन के लिए दिन-रात मेहनत की। मैं इसका सारा श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पूरे समय पार्टी के साथ खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है। इस जीत का श्रेय जनता को जाता है। मैं देहरा की जनता के हित में काम करूंगी। मीडिया से बात करते हुए कमलेश ठाकुर ने कहा कि सीएम साहब का अपना काम है मेरा अपना काम होगा। हम दोनों अपने कर्तव्यों को पूरी से निभाने का प्रयास करेंगे।

