Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, नहीं हो पा रहा कोई संपर्क!
    • खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: ‘बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं’, खरगे का कड़ा रुख
    • बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला
    • जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से आई दिल दहला देने वाली घटना
    • संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई
    • शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ज्यादा
    • सोने की ‘रॉकेट’ रफ्तार और चांदी में भारी उछाल! क्या 2 लाख तक पहुंचेंगे सोने के दाम?
    • ट्रंप के एक फैसले ने पलट दिया गेम! ऐप स्टोर पर अचानक नंबर-1 बना ये AI ऐप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश

    नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश

    March 12, 2025 दिल्ली 2 Mins Read
    kali thar's havoc in Noida
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नोएडा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काली रंग की थार आधा दर्जन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए तेजी से जाती दिखाई दे रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी थार (kali thar’s havoc in Noida) ड्राइवर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, थार पर स्टीकर लगाने को लेकर थार ड्राइवर और दुकान के कर्मचारी में विवाद हुआ था. इधर, कर्मचारी का आरोप है कि थार चालक ने उससे गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की.

    kali thar’s havoc in Noida – नोएडा के सेक्टर-16 में कार मार्केट है. इसी मार्केट में एक दुकान पर आरोपी थार चालक आया हुआ था. पुलिस के अनुसार, काली थार ड्राइवर का नाम सचिन लोहिया है, जो दिल्ली के आया नगर का रहने वाला है. वह बीते 10 मार्च को अपनी थार में स्टीकर लगवाने सेक्टर-16 के कार मार्केट में आया हुआ था. इस दौरान किसी बात को लेकर उसका दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया.

    CCTV में कैद हुई घटना

    देखते ही देखते कर्मचारियों और सचिन लोहिया में गाली-गलौज और मारपीट हो गई. दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी फिरोज ने बताया कि थार मालिक सचिन लोहिया गालियां दे रहा था. उसने गाली देने से मना किया तो मारपीट करनी शुरू कर दी. सचिन लोहिया के कार दुकान पर मारपीट करने का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया.

    आरोपी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार

    नोएडा पुलिस ने पीड़ित फिरोज की शिकायत पर थाना फेस-वन में मुकदमा दर्ज कर लिया. नोएडा के डीसीपी राम बदन के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दो टीम में गठित कर दी गई थीं. टीम ने बुधवार को आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी राम बदन के अनुसार, थार गाड़ी में स्टीकर लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

    नोएडा के सेक्टर-16 में बनी कार बाजार में यह पूरी घटना घटी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देख सकते हैं कि थार ड्राइवर बड़ी तेजी से गाड़ी चलाता हुआ दिखाई दे रहा है और सामने से आ रहे वाहनों में टक्कर मारता हुआ फरार हो जाता है. फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने थाना फेस-वन में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    “मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?” जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा

    कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी ‘लखपति बिटिया योजना’ का शुभारंभ

    Zomato पर नामी दुकान के नाम पर बिक रही थी नकली मिठाई! IAS अफसर के जाल में फंसते ही हुआ ये कड़ा एक्शन

    अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- ‘बयानबाजी न करें, माफी मांगें’

    नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, 50 हजार का था इनामी

    Liquor Case : शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर रोए

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.