Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अरबों की संपत्ति
    • Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा की तलाश में छापेमारी
    • Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली खौफनाक सच्चाई
    • Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बारात से ले गई पुलिस
    • Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
    • Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला ‘मॉडल सीमा गांव’
    • ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपारी तस्करी नेटवर्क ध्वस्त
    • Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के बाद गाड़ी में लगी भीषण आग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, June 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी

    एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी

    June 4, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    female agent arrested
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए HDFC बैंक की एक महिला एजेंट मुकेश रानी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी एक डेथ क्लेम सेटलमेंट और लोन माफी की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की मांग कर रही थी, जिसे बाद में 60 हजार रुपये में (female agent arrested) सेटल किया गया। विजिलेंस के पास शिकायत पहुँचने के बाद टीम ने कलायत अनाज मंडी के पास कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

     क्या था पूरा मामला और शिकायत?

    कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के रहने वाले युवक रमन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। रमन ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद, वह बैंक लोन और डेथ क्लेम सेटलमेंट के नाम पर एनओसी (NOC) लेने के लिए महिला कर्मचारी से मिला था। महिला कर्मचारी ने युवक को आश्वासन दिया कि वह उसके पैसे दिलवा देगी, लेकिन इसके बदले उसे कुल राशि का 10% कमीशन देना होगा। युवक ने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी तैयार कर ली थी और इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

     ACB ने कैसे बिछाया जाल?

    शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। टीम ने कलायत की अनाज मंडी के बाहर एक चाय की दुकान पर महिला को पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही महिला ने रिश्वत की राशि (60,000 रुपये) अपने हाथ में ली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की (female agent arrested) जांच चल रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सीएम नायब सिंह सैनी का कड़ा एक्शन, लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार पर FIR के निर्देश

    नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के निर्देश

    हिसार इंडस्ट्रियल क्लस्टर: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री फीस पूरी तरह माफ

    हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र; गुरुग्राम, भिवानी और हिसार के गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

    कुरुक्षेत्र को मिली 27.9 किमी लंबे बाईपास की सौगात; ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

    हरियाणा में 31 अगस्त से शुरू होगा स्मार्ट मीटर लगाने का काम; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.