कैथल : कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों (arrested for taking bribe) अधिकारियों पर पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।
इसे भी पढ़ें – गोहाना के परीक्षा केंद्र में जमकर हुई नकल! दीवारों पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाते दिखे परिजन
मामले में पाड़ला निवासी मांगे राम ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि वे अपने पोते अभिमन्यु को पाड़ला पैक्स में नौकरी दिलवाना चाहते थे। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा कि अन्य युवाओं से दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं, लेकिन उनसे एक लाख रुपये में काम करवा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो गोमांस बरामद; 3 तस्करों को किया अरेस्ट
arrested for taking bribe – शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर जसबीर 70 हजार रुपये करीब दस दिन पहले ले चुका था। इसके बाद शेष 30 हजार रुपये आज देने के लिए कहा गया। जैसे ही असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को 30 हजार रुपये दिए गए, पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दो-तीन वर्ष पूर्व पाड़ला पैक्स में करीब 10 युवाओं की भर्ती की गई थी, जिनसे कथित रूप से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे। इस पूरे घटनाक्रम से भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
