20 अप्रैल 2007 को इंडस्ट्री के सबसे मशहूर जोड़े ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी. ये शादी और रिश्ता बॉलीवुड के गलियारों में सबसे ज्यादा जाने माने रिश्तों में से एक है. आज की डेट में भी इस पावर कपल को लोग उतना ही पसंद करते हैं. ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों की ही ग्लोबल लेवल पर अच्छी खासी (junior Bachchan parenting) फैन फॉलोइंग है और दिनभर दोनों ही सितारे लोगों से घिरे रहते हैं. फिर भी इतने काम के बीच दोनों मिलकर बेटी आराध्या की पेरंटिंग कर रहे हैं.

ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ने ही जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. दोनों को साथ में एक अरसा हो गया है. अभिषेक ने एक पॉडकास्ट में हालही में आराध्या की परवरिश के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि जब बात आराध्या की आती है, तो वहां दोनों के कोई सेट किए गए रूल्स नहीं है, बल्कि वो एक साथ मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं.

junior Bachchan parenting – अभिषेक ने कहा- हमारे घर में हम दोनों (अभिषेक और ऐश्वर्या) ही आराध्या को ये नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत है, बल्कि कोशिश करते हैं कि उनके लिए एक उदाहरण सेट कर सकें. हम दोनों इस बात की कोशिश करते हैं, जैसे ये कोई सेट रूल नहीं है कि मैं आराध्या को सेल्फ डिफेंस सिखाऊं और उनकी मम्मी उन्हें प्यार करना. सभी मेरी पत्नी को जानते हैं, वो खुद में आत्मनिर्भर हैं और इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मुझे किसी उन्हें कुछ सिखाना है या फिर ऐश्वर्या को. हम कर के दिखाते हैं.

Share.
Exit mobile version