Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
    • Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
    • बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी
    • Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल
    • सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं
    • नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडियो वायरल
    • एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
    • होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, March 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » झामुमो ने रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को बनाया प्रत्याशी

    झामुमो ने रांची विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद महुआ माजी को बनाया प्रत्याशी

    October 24, 2024 झारखण्ड 3 Mins Read
    JMM Made Mahua Maji Candidate
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 36 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बुधवार को पार्टी ने दूसरी सूची जारी की, जिसमें एकमात्र नाम महुआ माजी का है। वह रांची सीट से उम्मीदवार हैं। महुआ माजी फिलहाल राज्यसभा की सांसद हैं और उनका कार्यकाल करीब तीन साल बचा हुआ है। वह 2014 और 2019 में भी रांची विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी रही हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के (JMM Made Mahua Maji Candidate) उम्मीदवार सीपी सिंह से करीब पांच हजार मतों से पराजित हुई थीं।

    इसे भी पढ़ें – RJD ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

    पार्टी ने मंगलवार देर रात 35 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। हेमंत सोरेन अपनी परंपरागत सीट बरहेट से चुनाव मैदान में उतरेंगे, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह जिले की गांडेय सीट से उम्मीदवार होंगी। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन एक बार फिर दुमका सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। हाल में दुमका लोकसभा सीट से सांसद चुने गए नलिन सोरेन के पुत्र आलोक सोरेन को शिकारीपाड़ा से टिकट दिया गया है, जबकि मनोहरपुर सीट से चाईबासा की सांसद जोबा मांझी के पुत्र जगत मांझी को मैदान में उतारा गया है।

    JMM Made Mahua Maji Candidate – पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों में एकमात्र लिट्टीपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटा है। उनकी जगह हेमलाल मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। राजमहल से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, नाला से रविंद्र नाथ महतो, मधुपुर से हफीजुल हसन अंसारी, सारठ से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू, डुमरी से बेबी देवी, चंदनकियारी से उमाकांत रजक, टुंडी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहंती को उम्मीदवार बनाया गया है।

    इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार की लंका का दहन जनता करेगी : शिवराज सिंह चौहान

    इसी तरह घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, जुगसलाई से मंगल कालिंदी, इचागढ़ से सविता महतो, चाईबासा सीट से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूर्ति, खरसावां से दशरथ गगरई और तमाड़ सीट से विकास मुंडा, तोरपा से संदीप गुड़िया, गुमला से भूषण तिर्की,लातेहार से वैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर,जमुआ से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव और धनवार से निजामुद्दीन अंसारी प्रत्याशी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

    दोस्ती के नाम पर दरिंदगी! छात्रा को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश, फिर किया दुष्कर्म

    रांची में हाई वोल्टेज ड्रामा! PM मोदी के भाषण के बीच मंच पर ही भिड़ गए स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री

    दिग्गज धराशायी, ‘सिंह मेंशन’ की फिर बादशाहत! संजीव सिंह ने 31 हजार से ज्यादा वोटों से जीता मेयर का चुनाव

    ईरान पर हमले के विरोध में रांची की सड़कों पर उतरे वाम दल, केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

    पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.