Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रही थी MD ड्रग्स, 3 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार।
    • Jabalpur Murder Case: जबलपुर में घोड़ी हटाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, शादी से लौटते समय हुआ हमला
    • LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त किए 30 LPG सिलिंडर
    • IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, ये रही पैकेज की पूरी डिटेल।
    • बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
    • IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
    • 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना
    • बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ज़रूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jharkhand News: कोडरमा के जंगल में हाथियों की दहशत, महुआ बीनने गई महिला की दर्दनाक मौत

    Jharkhand News: कोडरमा के जंगल में हाथियों की दहशत, महुआ बीनने गई महिला की दर्दनाक मौत

    March 29, 2026 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोडरमा: जिले में हाथियों के आतंक से लोग दहशत में हैं और वन विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है. ताजा मामला मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू स्थित हरलाडीह गांव का है, यहां महुआ चुनने गई एक महिला को हाथी ने पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान 55 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है.

    हाथी देख भाग नहीं पाई महिला

    मृतक के परिजनों ने बताया कि सीता देवी, गांव की कुछ महिलाओं के साथ गांव से सटे जंगल की ओर महुआ चुनने गई थी. इसी दौरान वहां एक हाथी आ पहुंचा, हाथी को देखते ही वहां मौजूद सभी महिलाएं भागने लगी, जबकि सीता देवी भागने में असफल रही. यहां हाथी ने उसे अपनी सूंढ़ से उठाकर जमीन पर दो से तीन बार पटका, जिससे उसकी मौत हो गई.

    हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

    इधर, वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकठ्ठा किया और ग्रामीणों के आने के बाद किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ा गया. इधर हाथियों के लगातार बढ़ रहे हमले से ग्रामीणों में रोष है. लोगों का कहना है कि वन विभाग हाथियों को भगाने में असफल साबित हो रहा है और हाथी लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं और लोगों की जान ले रहे हैं.

    परिजनों ने मांगा मुआवजा

    इधर इस मामले पर वन विभाग की टीम कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि महिला की मौत वन विभाग की लापरवाही से हुई है, इसलिए वन विभाग को मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देना चाहिए.

    बता दें कि कोडरमा में बीते एक साल में हाथियों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारा है. अभी कुछ दिन पहले ही हाथी ने कोडरमा थाना क्षेत्र में दो लोगों की जान ली थी और 6 जानवरों को भी हाथियों ने कुचलकर मार डाला था.

    घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर को मौके पर भेजा गया है. मृतक के परिजनों को फिलहाल 25 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए दिया गया है. वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद वन अधिनियम के तहत मुआवजे के रूप में मृतक को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे. हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए 4 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार हाथियों को खदेड़ने में लगी हुई है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगलों की ओर न जाएं: सौमित्र शुक्ला, डीएफओ

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग का अधिवक्ता जोएल गिरफ्तार

    नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल

    Tribal Welfare News: आदिम जनजातियों को टूटी झोपड़ियों से मिलेगी आजादी, 792 परिवारों के लिए बन रहे पक्के आवास

    झारखंड के बिना मान्यता वाले स्कूलों पर लटकी तलवार! बंद होने से बचना है तो इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन

    शादी में पति का डांस करना पत्नी को नहीं आया रास! गुस्से में आकर लगा ली फांसी, सदमे में परिवार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.